धोरैया थाना अध्यक्ष ने तिरंगे झंडा का किया अपमान आधा झंडा फटा हुआ सभी ने दिया फटे झंडा को सलामी।

बांका जिले के धोरैया थाना में धोरैया थाना अध्यक्ष ने तिरंगा झंडा का किया अपमान , धोरैया थाना के थाना अध्यक्ष महेश्वर राय ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर फटा हुआ तिरंगा झंडा फहरा कर संविधान के नियम को तार तार कर दिया। बताते चलें कि महाशय को यह पता होना चाहिए कि तिरंगा झंडा का अपमान देश द्रोह से कम नहीं है इसके लिए महाशय को संविधान के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जा सकती है। जो व्यक्ति तिरंगे झंडे का मोल नहीं समझता उसे मालूम होना चाहिए कि यूक्रेन युद्ध से वही छात्र और व्यक्ति वापस लौट पाया, जिसका शरीर तिरंगा से लिपटा था। तिरंगा झंडा फहराना कोई मजाक नहीं बल्कि भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को कायम रखना है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उक्त धोरैया के थाना अध्यक्ष महेश्वर राय ने फटा हुआ तिरंगा झंडा फरहा कर जो जघन्य अपराध किया है , उसे भारत का संविधान और कानून क्या सजा सुनाती है अगर कानून का रखवाला कानून का ही धजी उड़ाएंगे तो आम जनता बेचारा क्या करेंगे , अब देखना यह होगा कि जो अपराध किया है ऐसे थाना अध्यक्ष महेश्वर राय पर कानून क्या करवाई करती है यही गलती अगर आम पब्लिक से होती तो इस पर तुरंत कार्रवाई हो जाती अब देखना यह होगा कानून का रखवाला ने जो अपराध किया है इस पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Comment