Cm Nitish Kumar ने ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश व देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि इस त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं। दूसरी ओर, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार और देश के अल्पसंख्यकों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी है। सांसद मीसा भारती, तेज प्रताप यादव, शिवानंद तिवारी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक, श्री भोला यादव, रणविजय साहू, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद सहित राजद के अन्य नेताओं ने भी मुबारकबाद दी है।