Search
Close this search box.

9वीं बार सीएम बने Nitish, सम्राट चौधरी समेत 8 मंत्रियों ने ली शपथ

Bihar Political News : राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह समाप्त हो गया है। नीतीश कुमार समेत 8 मंत्रियों ने शपथ ली है। नीतीश 9वीं बार सीएम बने हैं। सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद प्रसाद यादव, डॉ प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन, सुमित कुमार ने मंत्री पद दी शपथ ली। भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा होंगे। सीएम के अलावा शपथ लेने वाले 8 मंत्रियों में जदयू से तीन, भाजपा से तीन, एक हम से जबकि एक निर्दलीय हैं।

Leave a Comment