इसुआपुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित इसुआपुर बाजार में सोमवार को नरेश ऑटोमोबाइल बजाज शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह सहित त्रिभुवन सिंह, कामेश्वर सिंह, डॉ. कुमार आशुतोष एवं इंजीनियर कुमार अभिजीत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
शोरूम के संचालक डॉ. कुमार आशुतोष एवं इंजीनियर कुमार अभिजीत ने बताया कि अब इसुआपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बजाज की बाइक खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। शोरूम में ग्राहकों को बेहतर सेवा और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही बाइक की खरीदारी पर ग्राहकों को ब्रांडेड कंपनी का ट्रॉली बैग, हेलमेट एवं अन्य आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे।
उद्घाटन समारोह में पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह, डॉ. कमलेश सिंह, जिला पार्षद छविनाथ सिंह, मुखिया धनंजय पांडेय, पूर्व मुखिया राजकिशोर सिंह, सरपंच संजय ओझा, जदयू नेता कामेश्वर सिंह, कंपनी के एमएसएम सचिन सिंह, बजाज कंपनी के छपरा जिला के मुख्य डीलर अभिषेक सिंह, अच्छेलाल राय, लालबाबू सिंह, मंटू सिंह एवं पिंटू कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शोरूम खुलने से इसुआपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बजाज बाइक की खरीदारी और संबंधित सुविधाओं के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर विकल्प मिलेगा।








