वेटलिफ्टर सागर सिंह के आवास पहुंचे सांसद प्रतिनिधि शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

रूपेश मिश्रा, (कटिहार)छत्तीसगढ़ हादसे में दो बेटों समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत से मर्माहत कांग्रेस नेताओं ने भी जताई गहरी शोक संवेदना, सांसद तारिक अनवर ने भी व्यक्त किया दुख , छत्तीसगढ़ में हुए दर्दनाक हादसे में कटिहार के मशहूर वेटलिफ्टर सागर सिंह उर्फ सेठी सिंह के दो बेटों सहित परिवार के चार सदस्यों की असामयिक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कटिहार के सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव सागर सिंह के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान सुनील कुमार यादव ने परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घटना से उनका मन अत्यंत व्यथित है। एक ही परिवार के चार सदस्यों का असमय दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवार के दुख में सहभागी हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। सुनील कुमार यादव ने बताया कि इस हृदयविदारक घटना की जानकारी कटिहार के सांसद तारिक अनवर को भी दी गई है। सांसद तारिक अनवर ने भी घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।

 

कांग्रेस नेताओं ने भी जताया शोक

इस दर्दना हादसे पर कांग्रेस नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। दिलीप विश्वास, प्रो. विनोद यादव, प्रहलाद गुप्ता, अवधेश मंडल, जहांगीर आलम, संजय सिंह, फिरोज कुरेशी, सिकंदर मंडल, कुमार गौरव, रिंकू मिश्रा, आनंद राज, पंकज तंबाकूवाला और मेजर जमाल ने परिवार के चार सदस्यों की असामयिक मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। छत्तीसगढ़ में हुए इस हादसे ने न केवल सागर सिंह के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि कटिहार के खेल जगत और स्थानीय लोगों को भी मर्माहत कर दिया है। परिवार के चार सदस्यों की असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।