केरोना वायरस से बचाव को लेकर ग्राम प्रधान ने ग्रामीणो को किया जागरूक जरुररतमंदो के बीच मास्क का किया वितरण
चकिया / चन्दौली
केरोना वायरस को लेकर जहां पुरा देश परेशान चल रहा है वही शासन से लेकर सामाजिक लोगो के द्वारा कंधे से कंधा मिलाते हुए जरुररतमंदो के बीच राहत सामग्री बितरण किया जा रहा जिससे लोगों को राहत मिल सके इसी क्रम मे चकिया ब्लाकं के ग्राम पंचायत नरहरपुर मे ग्राम प्रधान उपेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा ग्रामीणों के बीच कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया गया तथा ग्रामीणों को मास्क का बितरण किया गया तथा गांव मे मनरेगा के तहत कार्य लगवाया गया है तथा मजदूरों को केरोना वायरस को लेकर ग्रामीणों को जागरुक करते हुए मास्क का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने को बताया गया इस दौरान प्रमुख रुप से उपेंद्र बहादुर सिंह एपीओ मनरेगा राजीव सिंह अवधेश सिंह समेत गांव के लोग मौजुद रहे।










