पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संगीता विश्वकर्मा द्वारा गरीबों में किया गया अनाज वितरण।
संगीता विश्वकर्मा प्रदेश महिला महासचिव के पद पर हैं एवं महिलाओं के उत्थान के लिए तरह-तरह की कदम भी उठाती रहती हैं।
अनाज वितरण में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष जोर दिया गया।
वाराणसी। कोरोना महामारी के चलते लाँकडाउन का पालन करते हुए एक मीटर की दुरी बनाते हुए सामने घाट हरि ओम नगर कालोनी में जीवन शिक्षा समाज सेवा समिति के तहत माप के प्रदेश महिला महासचिव व पूर्व विधायक प्रत्याशी एडवोकेट संगीता विश्वकर्मा के अध्यक्षता में सैकड़ों जरुरत मंदों को आटा, चावल, दाल, तेल, आलू ,प्याज, नमक, नीबू जैसे आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से शीलू सर, सन्तोष विश्वकर्मा ,राधा साहनी, ओम प्रकाश जैसे लोगों ने वितरण किया। करीब जबसे लाँकडाउन सुरु हुआ है तब से कई बार सुरक्षा को देखते हुए दुरी बनाकर राशन वितरण किया जा रहा है।