Search
Close this search box.

इफ्तार पार्टी में शामिल हुए सैकड़ों रोजेदार, मांगी गयी देश में अमन की दुआ

न्यूज4बिहार: मशरक प्रखंड के बहरौली पंचायत के बहरौली गांव में प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह के आवासीय परिसर में दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह ने आगत रोजेदारों का स्वागत किया। मौके पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह,शिक्षक सैयद अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, कुर्बान अंसारी,रोजादृदीन अंसारी,अफजल अंसारी,मेराज अंसारी,सेराज अहमद, सुशील शर्मा समेत अन्य मौजूद रहें। इस इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के साथ क्षेत्र के गणमान्यों ने शामिल होकर इफ्तार पार्टी को गंगा जमुनी संस्कृति की मिसाल पेश की। सभी धर्मावलंबी इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान देश में सुख-शांति और आपसी भाईचारे की दुआएं मांगी गयीं।

Leave a Comment