Search
Close this search box.

सड़क को मैदान तथा ट्रक को बनाया मंच; BJP ने कुछ इस तरह से मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती।

न्यूज4बिहार: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर आज, 24 जनवरी को बिहार के कई राजनीतिक पार्टियों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए गए हैं। जेडीयू ने वेटनरी कॉलेज में विशाल रैली का आयोजन किया गया है। वहीं दूसरी ओर आवंटन के बावजूद मिलर हाईस्कूल खाली नहीं होने की स्थिति में बीजेपी ने प्रदेश कार्यालय के समक्ष रोड पर ही जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने का निर्णय लिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़क को मैदान ट्रक को मंच बना लिया। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद समेत दर्जनों नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सपनों को पीएम मोदी पूरा कर रहे हैं।

वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सच्चे समाजवादी थे। उन्होंने भ्रष्ट कांग्रेसियों का विरोध किया। कम समय के लिए मुख्यमंत्री रहे लेकिन कई काम किया। बीजेपी नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर का कोई गुण जदयू और राजद नेता में नहीं है। आज अपराधी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

Leave a Comment