Search
Close this search box.

डीएम ने किया सीमा क्षेत्र का निरीक्षण।

  • कई मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण।

न्यूज4बिहार/भागलपुर 6 मार्च 2024, लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न करवाने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी द्वारा आज झारखंड के समीप (ह्नवारा) के सीमा क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने नजदीक के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को सुनिश्चित किए गए 11 प्रकार की मूलभूत सुविधाएं की उपलब्धता का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सा प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई निर्देशदिए गएइस अवसर पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सा प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार अप समाहर्ता , संबंधित वीडियो एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment