Search
Close this search box.

प्रशांत किशोर ने RJD को दी खुली चुनौती,तेजस्वी में हिम्मत है तो यहां से चुनाव लड़ कर दिखाएं।

प्रशांत किशोर ने RJD को दी खुली चुनौती, बोले – रामगढ़ में जगदानंद सिंह के बेटे तीसरे या चौथे स्थान पर रहेंगे, तेजस्वी में हिम्मत है तो यहां से चुनाव लड़ कर दिखाएं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने कैमूर से पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को 13 नवंबर को रामगढ़ में होने वाले उप-चुनाव में रामगढ़ से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा अगर वह रामगढ़ से चुनाव लड़ते हैं तो प्रशांत किशोर स्वयं उनके सामने रामगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया है कि इस बार उप-चुनाव में जगदानंद सिंह के बेटे अजीत कुमार सिंह जो RJD के रामगढ़ से उम्मीदवार हैं, उनका जितना तो बहुत दूर की बात, उन्हें इस चुनाव में दूसरा स्थान भी हासिल नहीं होगा। रामगढ़ जहां से जगदानंद सिंह का परिवार ही आरजेडी से चुनाव लड़ता है, उसी रामगढ़ से इस बार आरजेडी के नेता तीसरे या चौथे स्थान पर रहेंगे। इस बार रामगढ़ की जनता को तय करना है कि नेता का बेटा राजा बनेगा या रामगढ़ का गरीब का बेटा राजा बनेगा।

Leave a Comment