सेना के रंग में रंगी धोनी की गाड़ी, देशप्रेम का अनोखा अंदाज़

News4Bihar/राँची : भारतीये क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट के मैदान के ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका दिल केवल खेल के लिए नहीं, बल्कि देश और सेना के लिए भी उतना ही धड़कता है। धोनी ने अपनी पावरफुल SUV Hummer H2 को अब एक सैन्य थीम में रूपांतरित करवाया है, जो पूरी तरह से भारतीय सेना को समर्पित है।

धोनी की इस मॉडिफाइड Hummer H2 में लड़ाकू जेट विमानों, मजबूत सैनिकों की छवियों और आर्मी ग्रीन फिनिश जैसी विशेष डिजाइन शामिल हैं, जो इसे एक चलती-फिरती देशभक्ति की मिसाल बना देते हैं। यह सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि धोनी की देश के प्रति निष्ठा और गर्व का प्रतीक बन गई है।

धोनी न सिर्फ क्रिकेट के हीरो हैं, बल्कि वे भारतीय टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान सैनिकों के साथ ड्यूटी कर यह साबित किया है कि उनके लिए देश सेवा सबसे ऊपर है। इस गाड़ी का सैन्य लुक उसी भाव का विस्तार है, जो उन्हें सेना के साथ गहराई से जोड़ता है।

धोनी का यह कदम न केवल उनके प्रशंसकों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि देशभक्ति सिर्फ शब्दों से नहीं, कर्म और भावनाओं से दिखाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *