ऐसा क्या हो गया कि सगाई के रस्म छोड़कर दूल्हे को जाना पड़ गया ट्रेन पकड़ने ? जानिए पूरी खबर

News4Bihar: औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के बंगरे गांव निवासी विजय कुमार पर देश को गर्व है और उन्होंने देशभक्ति की मिसाल पेश की है। विजय बीएसएफ में जवान हैं और उनकी पोस्टिंग राजस्थान के सतराना बॉर्डर पर है। यह इलाका पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है। यहां हमेशा खतरे की स्थिति बनी रहती है। विजय पिछले महीने 14 अप्रैल को छुट्टी लेकर घर आए थे और 15 मई को विजय को ड्यूटी पर लौटना था। इस बीच 10 मई को सगाई की रस्म चल रही थी और लड़की पक्ष के लोग लड़के को छेकने उसके गांव आए थे।

तभी सेना के कंपनी से विजय को कॉल आता है और दूल्हे राजा को त्वरित ड्यूटी जॉइन करने का आदेश मिलता है। विजय ने इस बात की जानकारी रिश्तेदारों, परिवारवालों को बताते है। परिजनो को सुनते ही घर में सन्नाटा छा गया। परिवार भावुक हो गया। मगर परिजन उसे ढाढस बंधाते हुए कहते है कि बेटा जाओ तुम्हारी जरूरत शरहद पर है और तुम्हे देश की सेवा करना है । परिजनो की बाते सुनकर उसी दिन विजय ट्रेन पकड़ने निकल पड़े । जिससे सगाई की रस्में अधूरी रह गईं। विजय रस्मों के बीच से ही उठे और वर्दी पहन कमरे से बाहर निकले तो पूरे परिवार की आंखें नम थीं। माता-पिता ने हौसला दिया। विजय के चेहरे पर देश सेवा का उत्साह साफ दिख रहा था। वह पिछले साल ही सेना में शामिल हुए थे। अब दुश्मनों से लोहा लेने को तैयार हैं। जिस इलाके में उनकी ड्यूटी है, वहां हमेशा युद्ध जैसे हालात रहते हैं। जवान हर समय सतर्क रहते हैं।

विजय के घर से निकलते ही पूरा गांव उनके पीछे चल पड़ा। गांव के लोगों ने भावुक होकर उन्हें विदाई दी। विजय ट्रेन पकड़कर ड्यूटी स्थल पहुंचे और देश सेवा में लग गए। बातचीत में विजय ने बताया कि युद्ध की स्थिति अब सामान्य है, लेकिन आतंकवादियों का कोई भरोसा नहीं। वे कभी भी हमला कर सकते हैं। इसलिए सभी जवान तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *