औरंगाबाद में 31.62 किलो गांजा के साथ एक महिला समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 31.62 किलो गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 6 जनवरी 2025 को सुबह करीब 7:30 बजे दाउदनगर थाना पुलिस द्वारा की गई।

दाउदनगर थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन लोग डेहरी से नासरीगंज पुल होते हुए प्रमोद चौक के रास्ते ओबरा की ओर गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रमोद चौक पर चेकिंग अभियान शुरू किया।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों (दो पुरुष और एक महिला) को देखा, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी के दौरान तीन ट्रॉली बैग और दो पिट्ठू बैग से कुल 31.62 किलो गांजा बरामद हुआ।

अभियुक्तों की पहचान:

1. नीरज कुमार,पिता: भीम सिंह,ग्राम: गमहारी, थाना: ओबरा, जिला: औरंगाबाद

2. शशि कुमार (27 वर्ष),पिता: वीरेंद्र सिंह,ग्राम: चौरम, थाना: दाउदनगर, जिला: औरंगाबाद

3. रेणु कुमारी (22 वर्ष),पिता: शिवकुमार प्रजापति,ग्राम: सदीपुर, थाना: ओबरा, जिला: औरंगाबाद

बरामदगी:

31.62 किलो गांजा,तीन ट्रॉली बैग,दो पिट्ठू बैग,तीन स्मार्टफोन,5,490 रुपये नकद

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ दाउदनगर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए जनता से अपील की है कि मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि औरंगाबाद पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह कार्रवाई औरंगाबाद पुलिस की मुस्तैदी और अपराध पर नियंत्रण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *