मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी 

न्यूज4बिहार : मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर परिसर में बीती रात एक प्रेमी जोड़े ने शादी रचाई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मढ़ौरा प्रखंड की छोटी कुमारी और सिवान लकड़ी नवीगंज के रहने वाले उपेंद्र कुमार ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार गढ़ देवी मंदिर परिसर में शादी रचाई। इस दौरान जयमाला और सिंदूरदान के साथ-साथ शादी की अन्य रश्में भी पुरी की । गढ़देवी मंदिर परिसर में शादी के दौरान लड़का और लड़की दोनों ही पक्ष के अभिभावक व अन्य लोग मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपेंद्र का प्रेम प्रसंग छोटी कुमारी के साथ पिछले करीब 4 वर्षों से चल रहा था और इधर करीब डेढ़ माह पहले उक्त दोनों भागकर कोलकाता भी गए थे और 10- 12 दिन साथ रहने के बाद पुनः लड़की को लेकर लड़का सिवान स्थित अपने घर आ गया। जहां से लड़का सोमवार की शाम वापस लड़की को उसके घर पहुंचाने मढ़ौरा पहुंचा था जिसके बाद लड़की के घर वाले क्रोध में आ गए और लड़के को पकड़ कर घर में बैठा लिया। बाद में इस बात की भक अन्य ग्रामीणों को लगी इसके बाद ग्रामीणों ने समझते हुए दोनों के अभिभावकों से बात की और उनकी रजामंदी से बाद में स्थानीय गढ़देवी मंदिर परिसर में दोनो का विवाह करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *