News4Bihar: ईसुआपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज महुली चकहन के खेल मैदान में शनिवार को मशाल के तहत खेल खोज प्रतिभा का आयोजन किया गया था। जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ गिरी ने झंडा दिखाकर किया। उन्होंने बताया कि मशाल बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित खेल विधाओं में प्रतिभा की खोज के लिए महत्वपूर्ण मशाल है। जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइक्लिंग,वॉलीबॉल का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया गया है। प्रतियोगिता 26 और 27 अप्रैल को होना है। इसमें 14,16 वर्ष से कम के बालक बालिकाओं ने भाग लिया। विद्यालय के द्वारा कबड्डी, एथलेटिक्स बालक- बालिकाओं के द्वारा खेला गया। कबड्डी प्रतियोगिता में 11वीं वर्ग की राज अंजनी, खुशबू खातून, संजना कुमारी, लाडली कुमारी, गौरी कुमारी, सोम्या कुमारी, लाली कुमारी, खुशबू कुमारी के साथ 10 वीं के संदेश कुमार, आदित्य कुमार, जाकिर हुसैन, विजय कुमार, रंजन कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक राजा कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में खेल खेला गया। वहीं इको क्लब के तहत सुरक्षित शनिवार को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए गमला में फूल का पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ गिरी, सतीश कुमार सिंह, राजीव रंजन तिवारी, विधा सागर झा,सुरेंद्र माझी, अंकिता चौरसिया,स्वेच्छा सिंह, सुप्रिया रानी, ज्योति कुमारी, आशीष पांडेय,अतुल कुमार, जुगनू अली व अन्य थे
