News4Bihar: इसुआपुर प्रखंड के आता नगर गांव में एक देसी गाय ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। गौपालक हरे राम पांडेय ने बताया कि गाय ने अपने पूरे समय पर ही जुड़वा बच्चा एक बाछा और एक बाछी को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि यह गाय 4 साल से मेरे पास है। वही तीन बार एक एक बाछी को जन्म दी है। यह देसी नस्ल का गाय हैं। जन्म के समय से ही गाय के दोनों बछरे स्वस्थ हैं तथा यह गाय सुबह शाम मिलकर 6 लीटर दूध भी देती है। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि यह आश्चर्य की बात है की दो बच्चों को पेट में पालने में गाय को किसी प्रकार की कोई परेशानी उत्पन्न नहीं हुई। यह सही समय पर ही दो स्वस्थ बछरो को जन्मदिन दी है ।यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ और लोग गाय और बछड़े को देखने के लिए आ रहे हैं.
