News4Bihar: मेलोड्रामा वेलफेयर सोसाइटी सह युवा क्रांति रोटी बैंक, युथ एक्सचेंज के सामूहिक तत्वधान में होली मिलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। आगत अतिथियों में कुमार राजीव प्रदेश सचिव इ. सी. डब्लू. ए., अम्बुज सिंह डायरेक्टर युथ एक्सचेंज, अरुण कुमार डायरेक्टर यू इ सी. सी. प्राइवेट लिमिटेड, पूर्व मेयर राखी गुप्ता, बिंदिया जायसवाल, नीतू गुप्ता, जिला परिषद् रत्नेश भास्कर, ज्ञान प्रकाश सर, ई. विजय राज, अर्जुन सिंह ने संयुक्त रूप से होली मिलन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया और रंगों का महापर्व होली की सभी को शुभकामनाएं दी। होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए और परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का परिचय देना चाहिए। होली मिलन समारोह में सभी ने एक-दूसरे को अबीर टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया और लोक गायक मनोज बिहारी द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में फागुआ गीतों पर झूमते हुए दिखे। होली मिलन समारोह सह प्रतिभा सम्मान समारोह में आदर्श विवाह, समाज को निखारने वाले व्यक्ति , महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा ,शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को मोमेंट, स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया। आयोजन कर्ता अर्जुन सिंह ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, ऊर्जा और नए उत्साह का प्रतीक है। इस आयोजन में मौजूद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाया और बधाई दी। रखी गुप्ता व नीतू गुप्ता ने एक सुर में कहा कि आज की नारी जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिलाएं ऑटो रिक्शा से लेकर हवाई जहाज तक चला रही हैं और समुद्र की गहराई से लेकर हिमालय की ऊंचाइयों तक अपना परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित कर रही है और आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इस आयोजन में मुख्य रूप से डॉ. इल्ताफ हुसैन, संत नागमणि, डॉ.मनोज वर्मा, राहुल कुमार, रामबाबू सिंह, धर्मेंद्र यादव, शंकर सिंह, नितीश कुमार, अभिषेक आनंद सुमेश कुमार शशि, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
