एक दिवसीय शिव रूद्राभिषेक महायज्ञ में बनियापुर विधायक बने यजमान 

News4Bihar:  मशरक के बड़हिया टोला गांव में एक दिवसीय रूद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन किया गया। उसमें श्रद्धालुओं व पंचायत प्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा रहा। बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह एवं उनकी पत्नी बबिता सिंह यजमान रही। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह ने बताया कि एक दिवसीय रूद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन जनकल्याणार्थ किया गया। मौके पर छपरा पूर्व विधायक रणधीर सिंह,प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू समेत कई अन्य जन प्रतिनिधि और गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *