बकरीद पर्व पर विभिन्न ईदगाहों में की गयी नमाज अता, प्रशासन रहीं सतर्क 

News4Bihar/ सारण : मशरक नगर और प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में त्याग और बलिदान का पर्व ईद उल अजहा की नमाज ईदगाहों और मस्जिदों में अता की गयी। जिसमें अकीदत के साथ शाति पूर्व बकरीद पर्व मनाया गया। मुस्लिम भाई सोमवार की सुबह में ईदगाह और मस्जिदों में पहुंच नमाज अता किए। नमाज के बाद सबों ने अपने परिवार एवं देश दुनिया की अमन चैन की दुआ मांगी। वहीं सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थें। डीएसपी अमरनाथ, बीडीओ पंकज कुमार,सीओ सुमंत कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहें। वहीं बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू, मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू,डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, अरना मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह, दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, कर्ण कुदरिया मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली,अकबर अली, लोजपा नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, कुमार रजनीश उर्फ झुनना पांडेय,सैफ अली समेत अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी। ईद परिसर के बाहर मेला लगा जहां बच्चों ने आइसक्रीम,जलेबी आदि की खरीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *