मशरक (सारण) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा माननीय राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत निकाला जा रहा है, जिसके अंतर्गत मशरख प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सारण जिला कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारत जोड़ो उद्देश्य को लेकर सैकड़ों कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा पदयात्रा की शुरुआत प्रखंड अवस्थी कांग्रेस कार्यालय के पास से शुरू किया गया, यह पदयात्रा मशरक शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होकर गुजरा। इस संदर्भ में कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के द्वारा स्वार्थ को लेकर जातिवाद को फैलाया जा रहा है, इस जातिवाद को दूर करने को लेकर कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर का भारत जोड़ो यात्रा के तहत पैदल मार्च करते हुए पदयात्रा निकाला जा रहा है। उस अभियान के तहत हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के तहत पद यात्रा निकालते हुए सभी लोगों को आपसी भाईचारा का संदेश दिया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से देश के सभी लोगों को एक साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस पदयात्रा में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता केदारनाथ सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, कांग्रेस पार्टी के कार्यकारिणी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सिंह, कांग्रेस नेता लालबाबू सिंह, कांग्रेस नेता सेराज अहमद, विक्रमा सिंह के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















One Response
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?