सारण में राजद के पांच लाख से अधिक सदस्य बनाने का दावा- जिला अध्यक्ष

रिपोर्ट: चंदन कुमार “चंचल”

छपरा: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में राजद के सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाया जा रहा हैं। वही सारण के जिला अध्यक्ष सुनील राय एवं उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय के नेतृत्व में सारण के इसुआपुर प्रखंड के साढ़वारा बाजार पर राजद प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन, विद्वत पूजा प्रधान फीता काटकर किया गया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के जिला अध्यक्ष ने बताया कि सारण में 5 लाख से अधिक राजद के सदस्य बने का लक्ष्य है। आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजद जातपात की राजनीति नहीं करता है। राजद बिहार के एकलौता बहुत बड़ी एक पार्टी है। जिसमे सभी मजहब में लोग कदम से कदम मिला कर चलने का काम करते है। आगे उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का सरकार बनना तय है। पार्टी के आह्वान पर राजद के सभी क्रांतिकरी सिपाही अधिक से अधिक राजद के सदस्य बनाने का काम कर रही है। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक छात्र ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार पिछले 15 सालों से चलते आ रही है। लेकिन युवाओं के लिए अभी तक कुछ नहीं की, और छल कपट से नौकरी भी पैसे वाले लोगों के बच्चों को मिला। वही बारी-बारी से पार्टी के उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने बातों को रखा। मौके पर राजद के प्रदेश सचिव जिलानी मोबिन साहब, जिलाध्यक्ष सुनील राय, उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, राजद प्रदेश सचिव सिपाही लाल महतो, जिला महासचिव अजय राय, इसुआपुर प्रखंड अध्यक्ष असगर अली, पंचायती प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लालबाबू राय, तरैया प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश यादव, पानापुर प्रखंड अध्यक्ष रमेश राय, इसुआपुर युवा राजद अध्यक्ष अशोक राय, पानापुर युवा राजद अध्यक्ष रितेश यादव, अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *