News4Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले सूबे की सियासत में हलचल तेज हो गई है। कैमूर जिले के दो विधायकों — भभुआ से भरत बिंद और मोहनियां से संगीता कुमारी — ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को सौंपा, जिसे मंजूर भी कर लिया गया है।
गौरतलब है कि ये दोनों विधायक 2020 में आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि, 2024 में दोनों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। अब वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा के टिकट से मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।
राजनीतिक हलकों में इन इस्तीफों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। माना जा रहा है कि भाजपा इन दोनों नेताओं को अपने मजबूत उम्मीदवारों के रूप में मैदान में उतार सकती है, जिससे कैमूर जिले की सीटों पर मुकाबला और रोचक हो जाएगा।