इसुआपुर सीएचसी में प्रसूता महिलाओं को दिया गया जज्बा बच्चा किट

News4Bihar/सारण:  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसुआपुर में रविवार को बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही है योजना जननी एवं बाल स्वास्थ्य हेतु जज्बा बच्चा किट प्रसूति महिलाओं के बीच वितरित किया गया। डॉक्टर अंकुश कुमार ने बताया कि यह पौष्टिक चीजों से बना हुआ है। इसमें दलिया, घी, चावल और खाने की पौष्टिक आहार है। जो प्रस्तुति महिलाओं में शक्ति लाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आज तीन प्रसूति महिलाओं को जज्जा बच्चा किट देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आज शुम्भा गांव के जीतू सिंह की पत्नी जानवी देवी, साहवा गांव के नागेंद्र महतो की पत्नी अंजली देवी तथा भगवानपुर गांव के मंटू कुमार गिरी की पत्नी प्रस्तुति नेहा देवी को दिया गया। किट वितरण के मौके पर डॉक्टर अंकुश कुमार, स्वास्थ्य प्रशिक्षक अनिल कुमार मांझी, एएनएम प्रियंब्दा कुमारी, प्रमिला कुमारी के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी थे.

Leave a Comment