politics news: बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात—कल खाते में आएंगे 10-10 हजार रुपये

News4Bihar पटना। बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में शुक्रवार, 28 नवंबर को 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की 9.5 लाख और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाएं शामिल हैं, जो सभी जीविका समूह से जुड़ी हैं।

नीतीश सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत अब तक 1.40 करोड़ से अधिक महिलाओं को यह आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। अब नई सूची में शामिल 10 लाख महिलाओं के खाते में भी राशि भेजी जा रही है, जिसके बाद बाकी बची लाभार्थियों को भी जल्द लाभ मिल जाएगा।

योजना के तहत आवेदन दो तरीकों से लिए गए—

ऑनलाइन मोड: शहरी महिलाओं के लिए

ऑफलाइन मोड: ग्रामीण महिलाओं के लिए

हाल ही में जीविका समूह से जुड़ी नई महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही, 13 लाख महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनके दस्तावेजों की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद इन सभी महिलाओं के खाते में भी 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे।

जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा के अनुसार, योजना से जुड़ी सभी महिलाओं को एक महीने के भीतर राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। अनुमान है कि दिसंबर तक सभी लाभार्थियों को यह सहायता मिल जाएगी।