कोरोना से डरने के नहीं,बल्कि सचेत रहने की जरूरत है– राजद अध्यक्ष

कोरोना से डरने के नहीं,बल्कि सचेत रहने की जरूरत है– राजद अध्यक्ष

 

रिपोर्ट: चंदन कुमार “चंचल”

 

सारण:(तरैया)- प्रखंड के पोखरेरा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं तरैया राजद अध्यक्ष वीरबहादुर राय ने अपने पंचायत क्षेत्र के दलित बस्ती में कोरोना से बचने के लिए डिटॉल साबुन एवं मास्क वितरण किये। वही श्री राय ने बताये की हमलोग के प्रखंड के बगल वाला प्रखंड इसुआपुर के चांदपुरा में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से आस पास के क्षेत्र में हरकपन मच गया। कोरोना से डरने की जरूरत नही है। बल्कि सचेत रहने की जरूरत है। साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आगे बोले कि कोरोना महामारी वाइरस से दूसरे राज्य में फंसे लोगों को राजद नेता एवं अन्य दल के भी लोग बहुत जोड़ शोर मदद करने में लगे हुए है।

उन्होंने बताये की कोरोना से लड़ने के लिए हमलोग को घर मे ही रह कर लड़ सकते है। बिना काम के घर से बाहर न निकले क्योंकि कोरोना एक ऐसी बीमारी है जो एक दूसरे की सम्पर्क में आने से फैलता है। इसलिए बिना काम के घर से बाहर न निकले। और अच्छी तरह से साबुन या सेनिटाइजर से हाथ पैर धोये। आगे बताये की तरैया के माननीय विधायक श्री मुंद्रिका प्रसाद राय ने भी कोरोना महामारी में फंसे दूसरे राज्य में तरैया विधानसभा के लोगो को हरसंभव मदद करने में जुटे है।