भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की 24 वें राज्य सम्मेलन का महासचिव कामरेड डी० राजा के उद्घाटन से आगाज हुआ।
अपने उद्घाटन सम्बोधन में कामरेड महासचिव ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध अमेरिका के नेतृत्व में चलने वाली नाटो की देन है, जो दुनियां में नव साम्राज्यवाद कायम करना चाहता है।श्रीलंका की राजनीतिक और आर्थिक संकट से जनता त्राहिमाम कर उठी है।कुछ लोगों को लगा कि यह शायद बड़ा परिवर्तन की दिशा लेगी,लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
डी राजा ने कहा कि भारत की स्थिति भी वैसी ही बनते जा रही है।भूख के मामले में भारत बंग्लादेश,नेपाल,यहां तक कि पाकिस्तान से भी पीछे है।मोदी के प्यार का लाभ सिर्फ अडानी अंबानी उठा रहे हैं।तमाम जनता की सम्पत्ति इन्हें सौंपा जा रहा है।अब ये दुनिया का सबसे दूसरा अमीर हो गए हैं।यह शर्मनाक हालत मोदी जी का पैदा किया हुआ है।किसान की खेती को जानबूझ कर बर्वाद की जा रही है,ताकि इसे भी मोदी के मित्र हड़प सकें। रही-सही कसर बाढ़-सुखाड़ ने पूरी कर दी।लेकिन इसकी चिंता मोदी को नहीं है,वे चीता लाने में व्यस्त है।
जीएसटी की चर्चा करते हुए डी राजा ने कहा कि यह जनता को लुटने वाला हथियार है।हीरे पर यहां डेढ़ प्रतिशत जीएसटी है,लेकिन कृषि मशीनरी,कीटनाशक दवाओं पर कई गुना अधिक लगा रखा है।
कांग्रेस मोदी की आर्थिक नीतियों पर मुंह बंद किये है।फिर सवाल है कि मोदी का विरोध किस बात के लिए?
बिहार में भाजपा को सत्ता से बाहर करने पर नीतीश कुमार को धन्यवाद करते हुए कामरेड डी राजा ने कहा कि यह देश को नई दिशा देने वाली घटना है।
महासचिव ने कहा कि 14 से 18 अक्टूबर को विजयवाड़ा में आयोजित पार्टी कांग्रेस में हम इस पर गम्भीर बहस चलाएंगे।
राजनीतिक संघर्ष में विजय पाने के लिए इन्होंने शाखाओं को मजबूत करने का आह्वान किया,बिहार में पार्टी को आगे बढाने की अपील की।
मंच पर राष्ट्रीय सचिव कामरेड रमेन्द्र कुमार, कामरेड अतुल कुमार ‘अंजान’,केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य कामरेड नागेंद्रनाथ ओझा,राज्य सचिव कामरेड रामनरेश पांडेय तथा संचालन समिति के सदस्य विराजमान थे।
उद्घाटन से पूर्व सनहौला भगत सिंह चौक पर राष्ट्रीय नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया फूल माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और जोरदार नारेबाजी की, आए हुए राष्ट्रीय नेताओं के द्वारा भगत सिंह चौक पर भगत सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया इसके बाद विशाल रैली के साथ धोरैया आम सभा स्थल पर पहुंचा। आम सभा शुरू होने के पहले बेगूसराय इप्टा ने शानदार जन गीतों की प्रस्तुति दी।
जब कि 1 बजे शहीद का०बासुदेव यादव के ज्येष्ठ पुत्र पूर्व प्राचार्य डॉ०अजय कुमार यादव ने झंडोत्तोलन किया।ततपश्चात प्रखंड मैदान में विशाल आम सभा हुई,जिसे उक्त नेताओं ने सम्बोधित किया।