Search
Close this search box.

कोई भी त्यव्हार उत्सव के साथ मनाए परन्तु समाजिक समरसता का ख्याल रखे:बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप

न्यूज4बिहार/अमनौर :ईद राम नवमी चैती छठ पूजा अंबेडकर जयंती को लेकर थाना परिसर शांति समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित किया गया है।बैठक में स्थानीय जन प्रतिनिधि शिक्षाविद बजरंगदल के कार्यकर्ता सभी वर्ग समूह के लोग मौजूद रहे।बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने कहा कि कोई भी त्यव्हार उत्सव के साथ मनाए परन्तु समाजिक समरसता का ख्याल रखे।देश मे आचार संहिता लागू है।सबको इसका अक्षरस पालन करना अनिवार्य है।थाना अध्यक्ष पिन्टू कुमार ने बताया कि जुलूस सभा आयोजित करने के पूर्व सबको लाइसेंस लेना अनिवार्य है।जुलूस के दौरान जुलुश को किसी राजनीतिक पार्टी से नही जोड़े,रूट चार्ट के हिसाब से जुलूस निकाले।डीजे पर पूर्ण रूप से बैन रहेगा।बिजली के पोल सरकारी संस्थानों पर बिना अनुमति के झंडा नही लगाए।क्षेत्र में शांति सौहार्द बनाये रखने में सहयोग की अपील किया। उन्माद फैलाने वाले लोगो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दिलीप साह पूर्व मुखिया लाल बाबू राय, पूर्व मुखिया बिजय कुमार बिधार्थी उपमुखिया प्रतिनिधि मनोरपुर झखरी पंचायत पवन कुमार शुक्ला पूर्व मुखिया लक्ष्मण राम समाजसेवी पिन्टू तिवारी राजद नेता देवेंद्र सिंह सरपँच रणधीर कुमार दलित नेता अर्जुन राम ,लाल महमद सरपँच भरत राय राज कुमार कुशवाहा बिडीसी मुन्ना चौहान ललन सिंह समाजसेवी मयंक सिंह मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार समेत सैकड़ो लोग मौजुद थे।

Leave a Comment