Search
Close this search box.

मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री होंगे नायब सिंह सैनी, नाम पर लगी मुहर

डेस्क: हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। अब जल्द ही सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले करीब 9 साल तक मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया। सैनी इस समय कुरुक्षेत्र से विधायक हैं, इससे पहले वो हरियाणा कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं। नायब सिंह को मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है।

 

Leave a Comment