Search
Close this search box.

प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

News4Bihar/अमनौर:रविवार को अमनौर कृषि भवन में खरीफ महाभियान 2024 के तहत प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्धाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर परियोजना उप निदेशक शमशेर आलम,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी संजीव कुमार,मत्स्य पदाधिकारी अमृता रंजन,मिट्टी जांच अधिकारी सुमन संजीव ने किया।इस अवसर पर परियोजना निदेशक शमशेर आलम द्वारा उपस्थित किसानों को खरीफ़ महाभियान खरीफ उत्पादन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।उन्होंने खरीफ़ फसल में मक्का की खेती करने पर बल दिया।साथ साथ मोटा अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित भी किया।उन्होंने किसानों को रागी,कोदो,बाजरा,सवा,ज्वार ,कंगनी आदि मोटे अनाज की खेती करने पर बल दिया।किसानों को फसल चक्र के बारे में जानकारी दी। मत्स्य अधिकारी अमृता रंजन ने बतायी कि किसान पर सारा विश्व निर्भर करता है।आज भी 70 प्रतिशत किसान खेती पर निर्भर है।तथा मिट्टी जाँच अधिकारी सुमन संजीव ने मिट्टी जाँच कराकर कम भूमि में अधिक पैदावार उपजाने की बात कहीं।वही एग्रीकल्चर कोऑर्डिनेटर व केएस अविनाश कुमार,यशवंत सिंह , प्रमोद रंजन ,प्रशांत कुमार सिंह,चंद्रशेखर सिंह,वैभव कुमार ने भी खरीफ़ फसल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए वैज्ञानिक तरीकें से खेती करने की अपील की।मंच संचालन अजय कुमार ने किया।कार्यक्रम में किसानों द्वारा भी कई सवाल पूंछे गये।इस अवसर पर लेखपाल सुधीर कुमार,रामाधार यादव,राकेश सिंह,भोला शरण, मंटू कुमार,जीतेन्द्र सिंह,अजीत कुमार, घनश्याम मिश्रा,पूनम देवी,अनुराधा कुमारी आदि सहित सैकड़ो किसान मौजूद थे।

Leave a Comment