छपरा: सारण पुलिस ने विभाग की साख और जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। ट्रक चालकों से अवैध वसूली में लिप्त पाए गए चालक सिपाही (1263) सुचित पाल को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक सारण ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित सिपाही को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की थी। जांच में आरोप साबित हो जाने पर एसएसपी ने कड़ा कदम उठाते हुए सिपाही सुचित पाल को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया।
एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे यह संदेश गया है कि पुलिस विभाग में लापरवाही और गलत आचरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।















