छपरा /इसुआपुर: प्रखंड के चाकहन पंचायत के वार्ड नम्ब ग्यारह के पूर्व वार्ड सदस्य सूरज कुमार कुशवाहा पिता उदय सिंह कुशवाहा तथा वार्ड सचिव जयप्रकाश सिंह कुशवाहा पिता हरेंद्र सिंह कुशवाहा को नल जल में गबन के आरोप में इसुआपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस बाबत थानाध्यक्ष कमल कुमार राम ने बताया कि पूर्व वार्ड सदस्य एवं वार्ड सचिव पर चार लाख साठ हजार रुपए के गबन का आरोप था। जो जांच में सही पाया गया। उन लोगों को जिलाधिकारी सारण के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है। तथा दोनों को जेल भेज दिया गया है।
