इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष पद से संगम बाबा को हटाकर, नए मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना  गया.

  1. इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष पद से संगम बाबा को हटाकर, नए मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना  गया.

 

सारण:- बड़ी खबर इसुआपुर से है जहां आपको बता दें कि इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सरोज कुमार गिरी उर्फ संगम बाबा को हटाकर, नए मुखिया संघ के अध्यक्ष बिगन मांझी को मुखियापति राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में चुना गया। मुखिया संघ के चुनाव के इस बैठक में इसुआपुर प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों के मुखिया एवं मुखियापति उपस्थित थे। मुखिया संघ के इस चुनाव में रामचौड़ा पंचायत के मुखिया बिगन मांझी के पक्ष में इसुआपुर पंचायत के मुखियापति राजकिशोर सिंह, लौवां पंचायत के मुखियापति अरविंद चौरसिया, रामपूर अटौली पंचायत के मुखिया धनंजय पाण्डे, जयथर पंचायत के मुखिया गजेंद्र सिंह, निपानिया पंचायत के मुखियापति रामप्रकाश दास, अगौथर पंचायत के मुखिया रंगलाल राय इन सभी मुखिया एवं मुखियापति का समर्थन, मुखिया संघ के अध्यक्ष के लिए समर्थन बिगन मांझी को दिए। जिससे आज से इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ के नए अध्यक्ष रामचौड़ा पंचायत के मुखिया बिगन मांझी अपना पदभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *