सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले से पुष्पम प्रिया चौधरी ने की अपने प्लुरल्स पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरूआत

सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले से पुष्पम प्रिया चौधरी ने की अपने प्लुरल्स पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरूआत

नालंदाः बिहार के राजनीति में धमाकेदार नई एंट्री करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी आज नालंदा पहुंची।जहां अपनी नई पार्टी राजनीतिक पार्टी प्लूरल्स के सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से इस अभियान की शुरुआत करते हुए कतरीसराय प्रखंड के किसान सुमंत कुमार को पार्टी का पहला सदस्य बनाया.किसान सुमन कुमार वही व्यक्ति हैं जिन्होंने धान के क्षेत्र में रिकॉर्ड उत्पादन कर पूरे विश्व में अपना परचम लहराने का काम किया था .

उन्होंने कहा कि विगत 6 माह पूर्व पुष्पम प्रिया चौधरी से उनकी मुलाकात हुई थी।जिसके बाद पुष्पम चौधरी कतरीसराय के दरवेशपुरा गांव पहुंची थी और उनसे जान पहचान हुआ था। उसके बाद उन्होंने आज अचानक दरवेशपूरा गांव पहुंची उन्होंने अपने पार्टी के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने को स्वीकार किया पार्टी में शामिल किसान सुमंत चौधरी ने कहा कि इस पार्टी में बदलाव की बात कही जा रही है,उम्मीद है बिहार में इस प्लूरल्स पार्टी के निर्माण से नई दिशा और दशा देने में कामयाब होगा।

बहरहाल मामला जो भी हो पुष्पम चौधरी के अचानक धमाकेदार एंट्री से पूरे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *