न्यूज4बिहार: जनता दल यूनाइटेड के द्वारा धरना का नाटक किया गया क्योंकि अतिपिछड़ा, पिछड़ा के नाम पर राजनीतिक करने वाले महा गठबन्धन की सरकार पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन क्यों नहीं कर रही हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बयान जारी कर बताया है कि बिहार की सरकार पिछड़ों के साथ विश्वासघात किया है। पिछड़ा समाज कभी भी माफ नहीं करेगा,भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने मांग किया कि पिछड़ा वर्ग आयोग का जल्द से जल्द गठन कर संख्या के आधार पर आरक्षण रोटेशन लागू करे। नगर परिषद, नगर पंचायत, नगर निगम, का चुनाव सरकार जल्द से जल्द कराएं, बिहार सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विकास बाधित हो रहा है।मंडल प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया कि जदयू धरना प्रदर्शन कर जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही है ।जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पेट्रोल पंप पर लूट हो गई, आम जनता सुरक्षित कैसे रहेगी, राज्य में कानून व्यवस्था की हालात बेहद खराब है ,रोज हत्या लूट की वारदात बढ़ रही है।
















One Response
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.