:: सदस्यता अभियान को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
रिपोर्ट: संतोष राउत
न्यूज4बिहार/मोतिहारी: जदयू प्रदेश इकाई के निर्देश पर शुक्रवार को पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार कैंपस में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पताही में 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाकर दस हजार नये लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अमीरुल हक ने कहा कि पताही की सभी 15 पंचयतो में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ता समूह बनाकर घर-घर जाएंगे और लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इसके अलावा, जगह-जगह कैंप लगाकर भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कहा कि पताही में कम-से-कम दस हजार नया सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। यह सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान की सफलता के लिए पूरी तन्मयता से जुट जाने की अपील की। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाते हुए लोगों को जागरूक करें और उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष अमिरुल हक ने की। बैठक में जिला महासचिव सह पताही प्रभारी दिवाकर पाण्डेय, वरिष्ठ नेता रमेश चन्द्र मिश्र, चंद्र भूषण कुमार, जयनारायण प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद अबुजैद, ई० इजमामुल हक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
















2 Responses
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.