चुनाव में राजद कांग्रेस दोनों का होगा सफाया:संतोष सुमन 

News4Bihar: हम (सेकुलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद और कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा ।

वहीं उन्होंने महागठबंधन की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉक्टर सुमन ने आगे कहा कि यह बैठक जनता के मुद्दों पर नहीं बल्कि कुर्सी की खींचतान पर केंद्रित है। साफ है कि इस गठबंधन के लिए जनहित नहीं परिवार हित प्राथमिकता है।

वही राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका डरा धमका कर सीट हथियाने वाला राजनीतिक फार्मूला अब पूरी तरह फेल हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *