Gopalganj news | Gopalganj Dm ने अंचल और प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, अनुपस्थित रहे BDO और CO 

News4Bihar/गोपालगंज: फुलवरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में पाया कि कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी अनुपस्थित थे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उनका वेतन रोक स्पष्टीकरण पूछा गया। आगत एवं निर्गत पंजी की जांच में पाया गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी पिछले कई दिनों से लगातार अनुपस्थित है। उपस्थिति पंजी जांच क्रम में प्रखंड स्तर एवं अंचल स्तर पर अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित लोगों के विरुद्ध जिला पदाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान मनरेगा कार्यालय के किसी भी कमरे नेम प्लेट एवं कार्य तालिका नहीं होने के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।

निरीक्षण में अवर निबंधन कार्यालय फुलवरिया के कार्यालय के अंदर अत्यधिक भीड़ एवं प्रवेश निषेध क्षेत्र में भी अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति पर जिला पदाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि फोटो एवं अन्य कागजातों के नाम पर लोगों से पैसे की उगाही की जाती है जिसको संज्ञान में लेते हुए जिला पदाधिकारी ने वहां उपस्थित डाटा एंट्री ऑपरेटर का एक सप्ताह की वेतन कटौती कर स्पष्टीकरण का निर्देश दिया गया।

रेफरल अस्पताल फुलवरिया का भी निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अस्पताल के सीढ़ियों पर गंदगी जमा है, जिसे लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई एवं नियमित साफ सफाई का निर्देश दिया गया। उपस्थिति पंजी की जांच की गई और उपस्थिति ली गई। अनुपस्थित कर्मी उपस्थिति लगाकर नदारद पाए गए। अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा गया। अनुपस्थित पाए गए डॉक्टर का भी वेतन बंद कर स्पष्टीकरण पूछा गया। निरीक्षण तक ओपीडी में 55 मरीजों को देखा जा चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *