■ राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का 11वां दिन.
News4Bihar/दरभंगा : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा सोमवार को अपने 11वें दिन दरभंगा से शुरू हुई। इस मौके पर राहुल गांधी ने अपनी बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल चलाई। यात्रा में आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दरभंगा से निकलकर रास्ते में आम लोगों से मुलाकात की और उन्हें लोकतंत्र में वोट के महत्व को समझाने का संदेश दिया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
यात्रा सोमवार की शाम मुजफ्फरपुर पहुंची, जहां जनसभा का आयोजन किया गया। देर रात यह यात्रा सीतामढ़ी पहुंचेगी। यहां भी कार्यकर्ताओं से संवाद और आम जनता से मुलाकात का कार्यक्रम तय है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह यात्रा आम लोगों को जागरूक करने और लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण के लिए चलाई जा रही है।
















One Response
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.info/register-person?ref=IXBIAFVY