सारण पुलिस ने 48 घंटे में किया ज्वेलरी शॉप से लूट का सफल उद्भेदन, चार शातिर अपराधी गिरफ्तार।

न्यूज4बिहार: सारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहाजीतपुर के कोल्हुआ स्थित प्रियंका ज्वैलर्स में हुई लूट का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अपराधी फरार हो गया। वही एसपी कुमार आशीष ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पिंडरा स्कूल के पास छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपराधियों में जलालपुर के रवीश कुमार और संजीत कुमार, सिवान जिले के अजय सिंह तथा विनोद कुमार यादव शामिल हैं। इनके पास से दो पिस्टल, चार कारतूस और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई। जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड अजय कुमार है, जिस पर बिहार और बंगाल में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान की गई। पूछताछ में अपराधियों ने न केवल सहजीतपुर के ज्वैलर्स लूट कांड (थाना कांड संख्या-10/25) में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, बल्कि गोपालगंज के कुचायकोट में हुई ज्वैलरी शॉप की लूट (थाना कांड संख्या-30/25) में भी अपनी भागीदारी स्वीकार की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *