Bihar Pension scheme : बिहार के 1 करोड़ 11 लाख लोगों के खाते में भेजा जा रहा 1227 करोड़ रुपये।

News4Bihar/ डेस्क: बिहार की राजधानी पटना (Patna) की रहने वाली 70 वर्षीय बुना देवी को पहले 400 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलता था। इससे बहुत कुछ नहीं हो पा रहा था। वह दवा तक नहीं खरीद पा रही थीं। हालांकि अब 1100 रुपए मिलने से आंखों में खुशी के आंसु हैं कि दवा खरीद पाएंगी।

इसी तरह छपरा के मुबारक पूर के रहने वाले ललन यादव का कहना है कि पहले 400 में ही काम चलाना पड़ता था। अब 1100 रुपए होने से बड़ी राहत मिलेगी । इस राशि से राशन भी खरीद सकेंगे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थी मुख्यमंत्री की तारीफ कर रहे हैं। कह रहे हैं कि अब जो राशि मिलेगी उससे अपने लिए और परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ करने की सोच सकते हैं। खासकर पोते पोतियो और नातियों के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *