सड़क दुर्घटना में कार चालक Death , गांव में छाया मातम 

News4Bihar/सारण:  इसुआपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा खात टोला गांव के स्वर्गीय अरुण सिंह का 33 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह की मौत डेरनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में अहले सुबह 7 के आसपास बारात से लौटने की क्रम में हो गई। स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पप्पू सिंह मंगलवार को अपने अटिऀका कार को लेकर मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जमालपुर के बारात में गए थे। जहां से बुधवार को लौटने के क्रम में डेरनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर में ट्रक कार की आमने-सामने टक्कर में बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांचोंप्रांत मृत घोषित कर दिया। मृतक पप्पू सिंह के पिता स्वर्गीय अरुण सिंह की मौत लंबी बीमारी से करीब 9 वर्ष पहले हो गई है। मृतक पप्पू सिंह गरीबी स्थिति में किसी प्रकार मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक अपने पीछे मां इंदु देवी, पत्नी रानी देवी के साथ एक भाई आकाश कुमार सिंह तथा दो छोटे-छोटे नाबालिक पुत्र 12 वर्षीय रितिक कुमार व 8 वर्षीय प्रतीक कुमार को छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गए। वही मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है कि इस दु:ख की घड़ी में परिवार का भरण पोषण कैसे होगा

Leave a Comment