– अध्यक्ष, सचिव सहित 15 पदों में 14 नये चेहरे, पुराने चेहरे सिर्फ एक मूल्यांकन परिषद सचिव बने धर्मेन्द्र।
रिपोर्ट: रूपेश कुमार राज,भागलपुर
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भागलपुर इकाई का चुनाव एवं मतगणना सोमवार की देर रात संघ भवन भागलपुर में संपन्न हुआ। 153 शिक्षक मतदाताओं में से 152 ने अपने मतों का प्रयोग किया। अध्यक्ष, सचिव सहित 15 पदों में 14 नये चेहरे चुनाव जीते। पुराने चेहरे सिर्फ एक मूल्यांकन परिषद सचिव धर्मेन्द्र कुमार निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर नया चेहरा राज कुमार प्रसून विजयी हुआ, प्रसून को 50 मत मिले जबकि अध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्याशी मु. नसीम आलम को 45 मत प्राप्त हुआ। मतगणना के अंतिम क्षण तक सभी लोग संघ भवन में परिणाम जानने के लिए टिके रहे। परिणाम की घोषणा होते ही इंटरनेट मीडिया पर वधाई व शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। उपाध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र कुमार यादव व कौशिक कुमार कौशल, सचिव डॉ. रविशंकर, संयुक्त सचिव संजू कुमारी, आलोक कुमार, निशिकान्त भारती, हरे राम पासवान, कालीचरण ठाकुर, कोषाध्यक्ष – प्रदीप सुमन, मूल्यांकन परिषद अध्यक्ष मु. इमरान आलम, सचिव – धर्मेन्द्र कुमार, प्रमंडलीय कार्य समिति सदस्य- ललन कुमार सिंह व राजेश कुमार मंडल, राज्य कार्यसमिति सदस्य नीरज कुमार निर्वाचित हुए। परिणाम की घोषणा के पश्चात संध भवन भागलपुर में नवनिर्वाचित जिला कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज कुमार प्रसून ने की। बैठक में सर्व सम्मति से पूर्व कार्य समिति द्वारा लिए गए सभी प्रस्तावों को सहर्ष स्वीकार किया गया।
















One Response
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!